[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में कोचिंग के लिए निकला 11वीं का छात्र हुआ लापता, पुलिस जांच में जुटी

सीवान में कोचिंग के लिए निकला 11वीं का छात्र हुआ लापता, पुलिस जांच में जुटी

0
सीवान में कोचिंग के लिए निकला 11वीं का छात्र हुआ लापता, पुलिस जांच में जुटी
लापता युवक की तस्वीर

Siwan News : (आनंद मिश्र) सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव से कोचिंग पढ़ने निकला एक 16 वर्षीय छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. छात्र के घर नहीं लौटने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

सुबह कोचिंग के लिए निकला, फिर नहीं लौटा घर

जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर गांव निवासी कृष्णा भगत का पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ आकाश शनिवार सुबह करीब सात बजे बड़हरिया स्थित एमके आइडियल कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था. परिजनों को उम्मीद थी कि वह रोज की तरह दोपहर तक वापस लौट आएगा, लेकिन शाम होने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला.

रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी नहीं मिला सुराग

किशोर के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई.

मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

लापता छात्र की मां रीता देवी ने जामो थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की खोजबीन की मांग की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 13 जून की सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा. इसके बाद परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है.

11वीं कक्षा का छात्र है प्रियांशु

बताया जाता है कि प्रियांशु कुमार उर्फ आकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहुआरा कादिर में 11वीं कक्षा का छात्र है. पढ़ाई में रुचि रखने वाला छात्र अचानक लापता हो जाने से गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस ने शुरू की तलाश

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है. परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को प्रियांशु के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल जामो थाना या उसके परिवार को सूचित करें.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इधर बेटे के अचानक गायब होने से परिवार सदमे में है. मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और अन्य परिजन लगातार उसके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

Also Read : बिहार में जून से बायोमेट्रिक हाजिरी पर मिलेगा शिक्षकों का वेतन, विभाग ने जारी किए 556 करोड़

Previous article नीट यूजी परीक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, निर्देशों का करें अक्षरश: पालन: डीसी
Next article गयाजी में लग्जरी कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel