[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में एडवोकेट कमिश्नर पर हमला, न्यायालय की कार्रवाई रुकवाने का आरोप, दो गिरफ्तार

सीवान में एडवोकेट कमिश्नर पर हमला, न्यायालय की कार्रवाई रुकवाने का आरोप, दो गिरफ्तार

0
सीवान में एडवोकेट कमिश्नर पर हमला, न्यायालय की कार्रवाई रुकवाने का आरोप, दो गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपी पतियाव गांव में न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि की स्थानीय जांच करने पहुंचे एडवोकेट कमिश्नर और उनके सहयोगी अधिवक्ता पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

न्यायालय के आदेश पर पहुंचे थे जांच करने

एफआईआर के अनुसार, सिविल जज (वरीय कोटि-7) के आदेश पर वाद संख्या टीएस-67/2026 में नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर वार्षिकेय अपने सहयोगी अधिवक्ता अरुणेंद्र नारायण सिंह के साथ 5 जुलाई को गोपी पतियाव गांव में विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे.

लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, जांच शुरू होते ही प्रतिवादी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और कांटेदार हथियार से हमला कर दिया. आरोप है कि अधिवक्ता अरुणेंद्र नारायण सिंह को पकड़कर बंधक बना लिया गया और न्यायालय की कार्रवाई जबरन रुकवा दी गई. जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहे एडवोकेट कमिश्नर के साथ भी मारपीट की गई.

दोनों अधिवक्ताओं को आई गंभीर चोटें

हमले में अधिवक्ता अरुणेंद्र नारायण सिंह के सिर, गर्दन, कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आईं. वहीं एडवोकेट कमिश्नर की बाईं आंख और हाथ में भी चोट लगी. आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी के चारों ओर के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई.

डायल-112 पुलिस ने बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को हमलावरों के चंगुल से मुक्त कराया. इसके बाद दोनों का इलाज हसनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. शिकायत में कहा गया है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो दोनों अधिवक्ताओं की जान जा सकती थी.

एक महिला समेत दो गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध

मामले में एमएच नगर थाना कांड संख्या 259/26 के तहत तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि एडवोकेट कमिश्नर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर त्वरित छापेमारी की गई. इस दौरान एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया.

गिरफ्तार आरोपितों में प्रिंस कुमार राम, पिता शिवजी राम, निवासी गोपी पतियाव शामिल हैं. गिरफ्तार महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. एसपी के अनुसार, उक्त महिला एमएच नगर थाना कांड संख्या 299/2025 में भी वांछित है.

फरार आरोपितों की तलाश जारी

एसपी पूरण कुमार झा ने कहा कि न्यायालय के कार्य में बाधा डालने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

हालांकि, मामले के शुरुआती चरण में एमएच नगर थानाध्यक्ष ने इसे दो पक्षों के बीच विवाद बताया था, लेकिन बाद में हुई गिरफ्तारी और एसपी के बयान के बाद पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई तेज कर दी है.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel