[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान के मैरवा स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शरीर में शराब छिपाकर ले जा रहे दो तस्कर पकड़ाए

सीवान के मैरवा स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शरीर में शराब छिपाकर ले जा रहे दो तस्कर पकड़ाए

0
सीवान के मैरवा स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शरीर में शराब छिपाकर ले जा रहे दो तस्कर पकड़ाए
गिरफ्तार तस्कर और बरामद शराब के साथ पुलिस टीम

Siwan News: (सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट)
सीवान के मैरवा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 14.6 लीटर देशी शराब बरामद की गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

फुट ओवर ब्रिज के पास जांच में फंसे तस्कर

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देशन तथा आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के आदेश पर रविवार को मैरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 स्थित फुट ओवर ब्रिज के समीप संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक हैंडबैग तथा शरीर में शराब छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया.

तलाशी में निकली 73 बोतल देशी शराब

जांच के दौरान दोनों के पास से 200 एमएल की 73 बोतल रोमियो राजा लाइम देशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की कुल मात्रा 14.600 लीटर बताई गई है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4,015 रुपये आंकी गई है. इसके बाद जब्त शराब और आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी सीवान को सौंप दिया गया.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में जीआरपी थाना सीवान में कांड संख्या 92/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जनार्दन सिंह (58 वर्ष), पिता राज बहोरना सिंह, निवासी रतसिया, थाना बनकटा, जिला देवरिया तथा अनवर अंसारी (40 वर्ष), पिता नथुनी अंसारी, निवासी प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई में क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, जीआरपी के एसआईटी सुरजीत कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल अमरेन्द्र सिंह तथा आरपीएफ पोस्ट सीवान के कांस्टेबल बबलू Kumar यादव शामिल रहे. संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Also Read: इग्नू की परीक्षा आज से शुरू, सीवान में बदला परीक्षा केंद्र, 5 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Previous article कैमूर में बड़ा हादसा टला, सीएनजी सिलेंडर लीकेज से हड़कंप, दहशत में घर छोड़ भागे ग्रामीण
Next article ब्लॉगर ने खोली चीन के टॉप वैज्ञानिकों की पोल, रिसर्च पेपर्स में की थी गड़बड़ी; छीने गए अहम पद
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel