[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान पुलिस की सख्ती का असर, लगातार दबिश से घबराए दो फरार आरोपी, कोर्ट में किया सरेंडर

सीवान पुलिस की सख्ती का असर, लगातार दबिश से घबराए दो फरार आरोपी, कोर्ट में किया सरेंडर

0
सीवान पुलिस की सख्ती का असर, लगातार दबिश से घबराए दो फरार आरोपी, कोर्ट में किया सरेंडर
व्यवहार न्यायालय

Siwan News: सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के दबाव से दो वांछित आरोपियों ने आखिरकार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर जिलेभर में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

पुलिस की बढ़ती दबिश से टूटने लगा अपराधियों का हौसला

जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की इसी सख्ती का असर अब सामने आने लगा है.

आर्म्स एक्ट का आरोपी कोर्ट में हुआ सरेंडर

पुलिस सूत्रों के अनुसार जी.बी. नगर थाना कांड संख्या 223/26 में आर्म्स एक्ट के तहत वांछित आरोपी उसरी निवासी जैनुद्दीन अंसारी उर्फ बब्लू अंसारी लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. बढ़ते दबाव के बाद आरोपी ने आखिरकार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

अपहरण कांड का आरोपी भी पहुंचा कोर्ट

वहीं जी.बी. नगर थाना कांड संख्या 137/26 में अपहरण मामले के आरोपी चौकी हसन लाला टोला निवासी पवन नट पर भी पुलिस की लगातार नजर बनी हुई थी. गिरफ्तारी की आशंका और पुलिस की कार्रवाई से घबराकर उसने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित की जाए.

तकनीकी जांच और छापेमारी से बढ़ा दबाव

पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे फरार अभियुक्तों पर दबाव बढ़ गया है. पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा. फरार अभियुक्तों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सीवान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! लकड़ी नबीगंज थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, अब ये संभालेंगी जिम्मेदारी

Previous article बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सरकारी पूजा के बाद खुले पट, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Next article कहीं घटे दाम तो कहीं बढ़ी टेंशन, जानें 28 मई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel