[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में मुहर्रम जुलूस में डीजे बैन, हथियार के प्रयोग पर भी रोक, तय रूट से ही निकलेगा ताजिया, प्रशासन सख्त

सीवान में मुहर्रम जुलूस में डीजे बैन, हथियार के प्रयोग पर भी रोक, तय रूट से ही निकलेगा ताजिया, प्रशासन सख्त

0
सीवान में मुहर्रम जुलूस में डीजे बैन, हथियार के प्रयोग पर भी रोक, तय रूट से ही निकलेगा ताजिया, प्रशासन सख्त
मुहर्रम जुलूस का सांकेतिक तस्वीर

Siwan Muharram Guidelines: सीवान जिले में 26 जून को होने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित शांति समिति की बैठकों में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ताजिया और अखाड़ा जुलूस केवल लाइसेंस प्राप्त तथा पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे. नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

एसडीपीओ की सख्त चेतावनी

महाराजगंज थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अमन ने की. उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने युवाओं को संयम और शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

यह भी पढ़ें

डीजे पर प्रतिबंध, हथियार के प्रयोग की भी अनुमति नहीं

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि आयोजकों को निर्धारित मार्ग और तय समय का पालन करना अनिवार्य होगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

तरवारा में प्रशासन ने क्या चेतावनी दी?

जीबी नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अंचलाधिकारी जितेंद्र पासवान और थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी अखाड़े पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही संचालित होंगे. उन्होंने अखाड़ा संचालकों को लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया. अधिकारियों ने कहा कि बिना लाइसेंस अखाड़ा निकालने या सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बड़हरिया में क्या फैसला लिया गया?

बड़हरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ सरफराज अहमद और थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने कहा कि ताजिया जुलूस केवल लाइसेंस प्राप्त और पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे. प्रशासन ने सभी समुदायों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन की प्राथमिकता क्या है?

प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए जिलेभर में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और शांति समिति के सहयोग से विशेष व्यवस्था की जा रही है

पांचवीं मुहर्रम पर कैसा रहा माहौल?

इस बीच हुसैनगंज प्रखंड के पश्चिम हरिहांस में पांचवीं मुहर्रम पर दर्जनभर से अधिक मोहल्लों से अखाड़ा जुलूस निकाला गया. युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

Also Read: siwan weather : 22 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

Previous article पटना में तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई, लाखों की लूट मामले में मोहम्मद आदिल गिरफ्तार, छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लोग
Next article तनाव रहेगा कोसों दूर! सुबह उठकर बस अपना लें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel