[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में 54 कट्ठा जमीन पर विवाद से बढ़ा तनाव, आमने-सामने आए दो पक्ष, अलर्ट पर प्रशासन

सीवान में 54 कट्ठा जमीन पर विवाद से बढ़ा तनाव, आमने-सामने आए दो पक्ष, अलर्ट पर प्रशासन

0
सीवान में 54 कट्ठा जमीन पर विवाद से बढ़ा तनाव, आमने-सामने आए दो पक्ष, अलर्ट पर प्रशासन
विवाद करते दोनों पक्ष

सीवान से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट
Siwan Land Dispute:
सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र स्थित मठिया गांव में 54 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है. मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

54 कट्ठा जमीन को लेकर बढ़ा विवाद

नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव में 54 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय स्तर पर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर अड़े हुए हैं.

एक पक्ष ने जताया जमीन पर स्वामित्व का दावा

मठिया गांव निवासी मिथलेश पांडेय ने नौतन थाना और अंचल कार्यालय को दिए आवेदन में दावा किया है कि खाता संख्या 117, सर्वे संख्या 662 की 54 कट्ठा जमीन उनके पिता स्वर्गीय शंकर दयाल पांडेय के नाम खरीदी गई बैनामा भूमि है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग उक्त भूमि को सरकारी जमीन बताते हुए उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं.

दखल-कब्जे की कोशिश का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 13 जून को कुछ लोग समूह बनाकर विवादित जमीन पर पहुंचे और दखल-कब्जे का प्रयास किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को बुलाया

मामले की जानकारी मिलने पर नौतन थाना प्रभारी जित मोहन कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और संबंधित जमीन से जुड़े कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया. पुलिस की पहल के बाद तत्काल स्थिति नियंत्रित हो गई, लेकिन गांव में अब भी तनाव का माहौल बताया जा रहा है.

19 लोगों के खिलाफ दिया गया आवेदन

मिथलेश पांडेय ने इस मामले में 19 लोगों के विरुद्ध नौतन थाना और अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग विवादित भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे हैं.

प्रशासन ने कहा- स्थिति पर रखी जा रही नजर

अंचल पदाधिकारी शशि कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं नौतन थाना प्रभारी जित मोहन कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालय से आवश्यक आदेश प्राप्त होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस विवादित भूमि पर नजर बनाए हुए है.

क्या है पूरा मामला?

विवाद की जड़ 54 कट्ठा जमीन का स्वामित्व है. एक पक्ष इसे अपने पूर्वजों की खरीदी हुई भूमि बता रहा है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से इसे लेकर अलग दावा किए जाने की बात सामने आई है. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है. अब प्रशासन भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकता है. पुलिस भी क्षेत्र में नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

Also Read: सीवान में बिचड़ा डालने का समय बीता, सरकारी बीज न मिलने से महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर किसान

Previous article करोड़ों खर्च के बाद भी मधेपुरा बेहाल : ड्रेनेज परियोजना अधूरी, लोग जलजमाव से परेशान
Next article 25 हजार का इलेक्ट्रिक स्कूटर देगा 50 किलोमीटर की रेंज, देखें देश के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel