[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान के नव नियुक्त हेडमास्टरों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने 3 दिनों में दस्तावेज जमा करने का दिया निर्देश

सीवान के नव नियुक्त हेडमास्टरों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने 3 दिनों में दस्तावेज जमा करने का दिया निर्देश

0
सीवान के नव नियुक्त हेडमास्टरों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने 3 दिनों में दस्तावेज जमा करने का दिया निर्देश
शिक्षा विभाग कार्यालय, पटना

सीवान से मनीष गिरी की रिपोर्ट
Siwan Head Teacher:
सीवान जिले के नव नियुक्त प्रधानशिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. एचआरएमएस आनबोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक अभिलेख निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने होंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने इस संबंध में सभी संबंधित शिक्षकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है.

क्या है शिक्षा विभाग का नया निर्देश?

जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्थापना शाखा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि नव नियुक्त प्रधान शिक्षकों के एचआरएमएस आनबोर्डिंग कार्य को समय पर पूरा करना जरूरी है. इसके लिए सभी संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. निर्देश के अनुसार द्वितीय चरण में चयनित ऐसे प्रधान शिक्षक, जिन्हें अब तक प्रान संख्या आवंटित नहीं हुई है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन कर शीघ्र प्रान संख्या प्राप्त करनी होगी. इसके बाद ही उनकी आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन दस्तावेजों को जमा करना अनिवार्य

पूर्व से कार्यरत और प्रान संख्या प्राप्त कर चुके प्रधान शिक्षकों को एचआरएमएस फार्म के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पदस्थापन पत्र और योगदान पत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी. इन दस्तावेजों के आधार पर नए पद पर योगदान संबंधी सूचना एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट की जाएगी.

दूसरे जिले से स्थानांतरित शिक्षकों के लिए क्या है व्यवस्था?

जो प्रधान शिक्षक दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर सीवान आए हैं और पहले से एचआरएमएस आनबोर्डिंग पूरा कर चुके हैं, उन्हें अपने पुराने जिले से एचआरएमएस इन-एक्टिव (एम्प्लायी कन्वर्जन) कराना होगा. इसके बाद निर्धारित प्रपत्र भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन जमा करना होगा.

क्या है दस्तावेज जमा करने की अंतिम समय सीमा?

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के भीतर अपने-अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करना सुनिश्चित करें. इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सभी अभिलेखों को अग्रसारण पत्र के साथ जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे.

एचआरएमएस आनबोर्डिंग क्यों है महत्वपूर्ण?

एचआरएमएस आनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों की सेवा संबंधी सूचनाएं डिजिटल रूप से अपडेट होती हैं. इससे वेतन, सेवा अभिलेख और अन्य प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन आसान हो जाता है. निर्धारित अवधि में दस्तावेज जमा होने के बाद शिक्षा विभाग एचआरएमएस आनबोर्डिंग और सेवा अभिलेखों के अद्यतन की प्रक्रिया पूरी करेगा. समय सीमा का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

Also Read: सीवान में सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 15 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू रहेगा धारा 163, इतने अभ्यर्थी शामिल होंगे

Previous article जानिए लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी का ताजा भाव
Next article विक्रमशिला सेतु संकट और बढ़े ट्रांसपोर्ट खर्च का असर, दाल-तेल से लेकर सरसों तक महंगी
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel