[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की 360 सीटों पर नामांकन आज से, पहले राउंड की काउंसिलिंग 9 जुलाई तक

सीवान गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की 360 सीटों पर नामांकन आज से, पहले राउंड की काउंसिलिंग 9 जुलाई तक

0
सीवान गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की 360 सीटों पर नामांकन आज से, पहले राउंड की काउंसिलिंग 9 जुलाई तक

Siwan Government Engineering College: गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की अधिसूचना के बाद राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सीवान समेत राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों ने दाखिले की तैयारी पूरी कर ली है. कॉलेज प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष राज्यभर की कुल 14,500 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा, जो पिछले साल की 13,000 सीटों की तुलना में 1,500 अधिक हैं. अकेले गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सीवान में 360 सीटों पर दाखिला होगा.

BTech Admission Bihar: पहले राउंड की काउंसिलिंग शुरू

प्राचार्य डॉ सूर्यकांत सिंह ने बताया कि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नामांकन का पहला राउंड 7 से 9 जुलाई तक पूरी तत्परता से चलेगा. प्राचार्य ने कड़े शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी छात्र को मेधा सूची के आधार पर सीट आवंटित की गई है और वह पहले राउंड की काउंसिलिंग में तय समय पर शामिल नहीं होता है, तो उसे आगामी प्रक्रिया के लिए स्वतः अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और उसकी सीट को खाली मान लिया जाएगा. जिन्हें पहले राउंड में मनपसंद सीट नहीं मिलेगी, उन्हें 20 और 21 जुलाई को होने वाले दूसरे राउंड की काउंसिलिंग का इंतजार करना होगा.

बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया अनिवार्य

प्राचार्य डॉ सूर्यकांत सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. छात्रों को बीसीईसीई या एमआईटी की आधिकारिक वेबसाइट से जांच पर्ची डाउनलोड कर उसे पूरी तरह भरकर लाना होगा. इसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, जेईई (JEE) रोल नंबर और सरकारी पहचान जैसी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारियां देनी होंगी. इसके साथ ही, किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को पूरी तरह रोकने के लिए इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए छात्रों को एक अलग फॉर्म भरकर अपनी ऑल इंडिया रैंक और आईडी जैसी जानकारियां साझा करनी होंगी.

Siwan Engineering College: सभी पात्रताओं की होगी जांच

प्रशासनिक स्तर पर गठित तकनीकी टीम द्वारा काउंसिलिंग के समय छात्रों की केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि उनकी निर्धारित आयु सीमा, बिहार की आवासीय पात्रता और स्वास्थ्य का गहन परीक्षण भी किया जाएगा. चिकित्सा प्रमाणपत्र की भी बारीकी से जांच होगी. प्राचार्य के अनुसार, नामांकन के दौरान होने वाली काउंसिलिंग के समय छात्रों को जो मूल दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे, उनमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट के अंक पत्र (मार्क्सशीट), एडमिट कार्ड और मूल प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) शामिल हैं.

मूल दस्तावेज लाना आवश्यक

इसके अतिरिक्त छात्रों को जेईई मेन (JEE Main) का मूल स्कोर कार्ड और एडमिट कार्ड, एडमिट कार्ड पर लगी फोटो की छह अतिरिक्त पासपोर्ट साइज प्रतियां, अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और (यदि लागू हो तो) संबंधित श्रेणी का ईडब्ल्यूएस (EWS) या दिव्यांग कोटा का वैध प्रमाण पत्र काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा. सभी दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति भी दो सेट में जमा करनी होगी.

प्रो अमित कुमार को जिम्मेदारी

प्राचार्य ने बताया कि नामांकन के दौरान छात्रों की सुविधा और सुगम व्यवस्था के लिए परिसर में पांच से छह अलग-अलग विशेष टेबल बनाए गए हैं. संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया और सुचारू संचालन की मुख्य जिम्मेदारी डीन एकेडमिक प्रोफेसर अमित कुमार को सौंपी गयी है. इनके कुशल नेतृत्व में ही प्रोफेसर्स की टीम द्वारा नामांकन के लिए आने वाले छात्रों की काउंसिलिंग और प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा.

Also Read: सीवान में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को 15 से 18 जुलाई तक मिलेगा नियुक्ति पत्र, 20 जुलाई से विद्यालयों में देंगे योगदान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel