[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में नए ई-रिक्शों की एंट्री पर 6 महीने की रोक, डीएम का सख्त आदेश, जानिए क्यों लिया गया फैसला?

सीवान में नए ई-रिक्शों की एंट्री पर 6 महीने की रोक, डीएम का सख्त आदेश, जानिए क्यों लिया गया फैसला?

0
सीवान में नए ई-रिक्शों की एंट्री पर 6 महीने की रोक, डीएम का सख्त आदेश, जानिए क्यों लिया गया फैसला?
सीवान में सड़क पर ई-रिक्शा

सीवान से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan E-Rickshaw Ban:
बिहार के सीवान जिले में एक बार फिर ई-रिक्शा की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. डीएम के नए आदेश के अनुसार अब अगले 6 महीने तक जिले में नए रिक्शा नहीं आएंगे. यह रोक जिले में पहले से ही लगी थी जिसका दायरा अब बढ़ा दिया गया है. यह खबर ई-रिक्शा खरीदने या चलाने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़े झटके से कम नहीं है. दरअसल, लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और सड़क सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने नए ई-रिक्शों के निबंधन पर लगी रोक को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश के बाद अब नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी नए ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा.

दूसरे जिले से लाकर भी नहीं चला सकेंगे ई-रिक्शा

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि केवल नए निबंधन ही नहीं, बल्कि दूसरे स्थानों पर निबंधित ई-रिक्शों को स्थानांतरण के माध्यम से सीवान शहर में चलाने की भी अनुमति नहीं होगी. यानी बाहर से ई-रिक्शा लाकर शहर में परिचालन करने पर भी रोक रहेगी.

ट्रैफिक रिपोर्ट के बाद लिया गया बड़ा फैसला

जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर में ई-रिक्शाओं की संख्या काफी बढ़ चुकी है, जिससे मुख्य सड़कों, बाजारों और व्यस्त इलाकों में रोजाना जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है.

एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं को भी हो रही परेशानी

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार कई बार जाम की वजह से एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी समय पर रास्ता नहीं मिल पाता. इसके अलावा सड़क अतिक्रमण और यातायात सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं.

BR-29-ER-8868 तक पहुंच चुकी है निबंधन सीरीज

डीएम ने अपने आदेश में बताया कि वर्तमान में शहर में ई-रिक्शा निबंधन की सीरीज BR-29-ER-8868 तक पहुंच चुकी है. ऐसे में सड़क क्षमता और मौजूदा ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नए निबंधन पर रोक जारी रखना आवश्यक माना गया है.

पुराने ई-रिक्शा चालकों को राहत

हालांकि पहले से निबंधित ई-रिक्शा चालकों को राहत दी गई है. वैध निबंधन, बीमा और फिटनेस प्रमाण-पत्र रखने वाले ई-रिक्शा पहले की तरह शहर में परिचालन करते रहेंगे. यह आदेश केवल नए वाहनों और स्थानांतरण के मामलों पर लागू होगा.

नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और पुलिस विभाग को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है. यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

छह महीने बाद होगी स्थिति की समीक्षा

प्रशासन का कहना है कि यह फैसला लोकहित, जन सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अगले छह महीने के दौरान शहर की ट्रैफिक स्थिति, सड़क क्षमता और आम लोगों की सुविधा का आकलन किया जाएगा. इसके बाद रोक जारी रखने या हटाने पर फैसला लिया जाएगा.

सड़क अनुशासन सुधारने के लिए उठाया गया कदम

डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क अनुशासन बनाए रखने, जाम कम करने और यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. प्रशासन का मानना है कि अनियंत्रित रूप से बढ़ रही ई-रिक्शाओं की संख्या पर नियंत्रण जरूरी हो गया है.

Also Read: Siwan weather : जानें आज कैसा रहेगा सीवान का मौसम

Previous article सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद के खिलाफ हाई कोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगाई 
Next article पटना से लौट रहे मधेपुरा के तीन थानाध्यक्षों की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel