[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, अपराधियों ने सीएसपी संचालक मारी तीन गोली

सीवान में दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, अपराधियों ने सीएसपी संचालक मारी तीन गोली

0
सीवान में दिनदहाड़े पांच लाख की लूट, अपराधियों ने सीएसपी संचालक मारी तीन गोली
मौके पर पहुंची पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर सामने आए हैं. सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए. इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है.

बैंक से लौटते वक्त बना निशाना

घायल की पहचान सराय थाना क्षेत्र के उखई नवका टोला कल्याणपुर निवासी 45 वर्षीय अशोक पटेल के रूप में हुई है. वह ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं. जानकारी के मुताबिक, अशोक पटेल Axis Bank की सीवान ब्रांच से 5 लाख रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बभनौली के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

तीन गोली लगने के बाद सड़क पर गिरे, पैसे लूटे

अपराधियों ने अशोक पटेल को तीन गोलियां मारी. एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद अपराधी आराम से उनके पास मौजूद 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर रजनीकांत तिवारी के अनुसार, अशोक पटेल की हालत गंभीर थी, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी, SDPO ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया. उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्ती बेहद कमजोर है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं. लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं.

Also Read: पटना जू हुआ स्मार्ट! अब ऐप से बुक करें टिकट, पाएं नेविगेशन और ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ जैसी सुविधाएं

Previous article अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज, आज मनेगी ईद
Next article मुरहू के घघारी में जलार्पण कार्यक्रम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel