[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में छत पर सो रहा था परिवार, तभी चोरों ने घर में कर दिया बड़ा कांड, परिजनों के उड़े होश

सीवान में छत पर सो रहा था परिवार, तभी चोरों ने घर में कर दिया बड़ा कांड, परिजनों के उड़े होश

0
सीवान में छत पर सो रहा था परिवार, तभी चोरों ने घर में कर दिया बड़ा कांड, परिजनों के उड़े होश
घटना के बाद निराश बैठे परिजन

Siwan Crime News: (सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट) जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के महादेवा में चोरों ने एक किराए के मकान में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित मुन्नीलाल के घर से गहने, नगदी और कपड़ों से भरी पेटी चोरी कर बदमाश फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

गर्मी के कारण छत पर सोया था परिवार

पीड़ित मुन्नीलाल ने बताया कि दिनभर काम करने के बाद परिवार के लोग गर्मी के कारण छत पर सोने चले गए थे. इसी दौरान चोर किसी तरह छत पर पहुंचे और तकिया के नीचे रखी चाबी तथा मोबाइल फोन चोरी कर लिया. इसके बाद बदमाश नीचे उतरकर दरवाजा खोले और कमरे में रखी पेटी लेकर फरार हो गए.

सुबह आंख खुली तो उड़े होश

सुबह जब मुन्नीलाल की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि तकिया के नीचे रखी चाबी गायब है. नीचे जाकर देखने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला और गहने, नकदी तथा कपड़ों से भरी पेटी गायब थी. घटना का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया.

पीड़ित ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के लिए जब वह थाने पहुंचे तो थाना स्टाफ ने उन्हें 112 नंबर पर कॉल करने को कहा. वहीं 112 पर संपर्क करने पर जवाब मिला कि सुबह 10 बजे के बाद टीम पहुंचेगी. पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोरी होने के बावजूद अब तक पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही मामला दर्ज किया गया है.

चोरी के बाद डरे सहमे हैं स्थानीय लोग

घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं और पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.

Also Read: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में संगठन चुनाव संपन्न, निर्विरोध चुने गए सभी प्रखंड अध्यक्ष

Previous article असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश , बिल में बहुविवाह पर बैन का प्रावधान, जानें और क्या है इसमें खास
Next article शंकरपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel