[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान समय पर स्कूल नहीं आनेवाले 20 शिक्षकों से शोकॉज

समय पर स्कूल नहीं आनेवाले 20 शिक्षकों से शोकॉज

0
समय पर स्कूल नहीं आनेवाले 20 शिक्षकों से शोकॉज
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. सदर प्रखंड के बीइओ संजय कुमार सिंह ने समय पर स्कूल नहीं आनेवाले बीस शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. बीइओ ने बताया कि बीआरसी कार्यालय द्वारा इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर जब उपस्थिति का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि 20 ऐसे शिक्षक हैं जो विभाग द्वारा निर्धारित समय के विपरीत 7 बजे के बाद इ शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज किया गया है. बीइओ ने बताया कि इससे स्पष्ट होता है कि ये शिक्षक विभाग को पठन पाठन के मामले में गुमराह कर रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इन सभी शिक्षकों से 24 घंटे के अन्दर अपना-अपना स्पष्टीकरण साक्ष्य के साथ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है कि क्यों नहीं आप सभी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाये. बताया कि ससमय स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त नहीं होने एवं जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में उक्त अवधि का इनका वेतन अवरूद्ध किया जायेगा. इन शिक्षकों से पूछा गया है स्पष्टीकरण- विद्यालय पहुंचने वाले जिन लेट लतीफ शिक्षकों से शोकॉज किया गया है, उसमें मवि बलेथा की कुमारी निकिता सिंह, उमवि बलेथा के ओम प्रकाश, मवि कररूआ के प्रदीप कुमार ठाकुर व रजनी कुमारी, उमवि लुहसी खुर्द के राजु हुसैन, उमवि मोलनापुर की रंजना देवी. प्रावि मर्दापुर उर्दू की रेहाना प्रवीन, उमावि बलेथा के संजय कुमार यादव, उमवि लुहसी खुर्द के संजय कुमार यादव, मवि बलेथा की शक्ति कुमारी, मवि बलेथा की सुनिता, नप्रावि महुआरी मौजे की सुनीता भारती, नप्रावि महुआरी मौजे के सुरेश कुमार यादव, नप्रावि खालिसपुर पश्चिम टोला के अब्दुल मलिक, प्रावि हसनपुरवा उर्दू की बीबी कुलसुम, नप्रावि ओरमा उत्तर टोला के ब्रजेश कुमार, मवि बलेथा के चंदन दूबे व इजहार अहमद, नप्रावि अनु०जा० टोला सरावे की गौसिया तरन्नुम व मवि कररूआ की गीता कुमारी शामिल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel