[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान शिविर में उपस्थित रहेंगे वरीय प्रभारी पदाधिकारी

शिविर में उपस्थित रहेंगे वरीय प्रभारी पदाधिकारी

0
शिविर में उपस्थित रहेंगे वरीय प्रभारी पदाधिकारी
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे. डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई. बताया गया कि जिला के सभी महादलित बस्तियों में डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ महादलित टोला के निवासियों को दिया जा रहा है. सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को लगाए जाने वाले कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि विकास शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाए. शिविर के आयोजन के पूर्व में सभी विभागों के कार्यालय प्रधान अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के आच्छादन हेतु आफलाइन / आनलाइन आवेदन प्राप्त कर उनका नियमानुसार निष्पादन शिविर से पूर्व कर लें. वहीं छूटे हुए लाभुक से शिविर में आवेदन प्राप्त करें तथा यथा संभव मामलों का आन स्पाट निष्पादन करें. डीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आधारभूत संरचना के विकास सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना सरकार की प्राथमिकता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel