[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी ठोकर, दो घायल

स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी ठोकर, दो घायल

0
स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी ठोकर, दो घायल
सांकेतिक तस्वीर

मैरवा. थाना क्षेत्र के इंग्लिश चट्टी टर्निंग के पास अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वाहन सड़क से उतरकर कचरे में जा फंसी और पुल से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान इंग्लिश गांव के सैफ अली खान के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,स्कॉर्पियो चालक की पहचान बच्चा चौहान के पुत्र अखिलेश चौहान के रूप में हुई है. लोगों का आरोप है कि चालक बीते एक सप्ताह से स्कॉर्पियो को 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाते हुए स्टंटबाजी कर रहा था. इसी लापरवाही के चलते यह गंभीर दुर्घटना हुई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अज्ञात शव का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के नया प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया के समीप महाराजगंज–मशरक रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार को मिले अज्ञात युवक के शव का शुक्रवार को पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया. शव बरामदगी के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद उसकी पहचान के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया. मंगलवार को अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसी दिन शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे सुरक्षित रखवा दिया गया था. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर हल्के जख्म के निशान थे तथा उसके दाहिने हाथ की तीन उंगलियां कटी हुई थीं. शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक प्रतीक्षा की गई. उन्होंने बताया कि युवक नीले रंग की जींस और काले रंग का जैकेट पहने हुए था. किसी भी वारिस के नहीं आने पर शुक्रवार को नियमानुसार पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel