[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सड़क के किनारे से शव बरामद

सड़क के किनारे से शव बरामद

0
सड़क के किनारे से शव बरामद

महाराजगंज.महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के समीप सड़क किनारे करीब 25 वर्ष के एक युवक का शव पुलिस ने सोमवार को बरामद किया है. आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है.सोमवार की सुबह गांव वालों ने सड़क किनारे शव पड़ा हुआ देखा तो लोगों के बीच हड़कंप मच गया.गांववालों ने पुलिस को फोन करके एक युवक के मौत की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.मृतक के पास से एक मोबाइल, कुछ पैसा व कागज बरामद किया गया है.पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. हत्या के पीछे की वजह के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पहली नजर में पता चल रहा है कि कोई चार पहिया वाहन आया और शव को फेंक कर चला गया है. मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है.इधर ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है. हत्या करने के बाद लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया गया है.फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है.पुलिस अलग- अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel