[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान अग्नि सुरक्षा को लेकर सिर्फ 453 के पास एनओसी

अग्नि सुरक्षा को लेकर सिर्फ 453 के पास एनओसी

0
अग्नि सुरक्षा को लेकर सिर्फ 453 के पास एनओसी
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में अगलगी की घटनाओं के बावजूद व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. जिले में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम, स्कूल, मॉल और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में से अधिकांश ने अब तक अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं लिया है. विभागीय अधिकारियों की मानें तो लोग किसी बड़ी घटना के बाद ही जागरूक होते हैं और फिर एनओसी के लिए विभाग का चक्कर लगाना शुरू करते हैं.

गर्मी के मौसम में जिले में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं गैस सिलेंडर विस्फोट अथवा लापरवाही के कारण अगलगी हो रही है. इसके बावजूद भी अधिकतर प्रतिष्ठान अग्नि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने से बच रहे हैं. ऐसे में किसी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक मात्र 453 लोगों को ही एनओसी जारी की गई है. इनमें सीवान सदर अनुमंडल में 390 तथा महाराजगंज अनुमंडल में 63 प्रतिष्ठानों को एनओसी मिली है. वहीं, एनओसी के लिए आवेदन करने वालों की संख्या भी काफी कम है. सीवान सदर अनुमंडल में 227 तथा महाराजगंज अनुमंडल में 84 लोगों ने आवेदन दिया है, जिनकी जांच प्रक्रिया चल रही है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिना एनओसी के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन नियमों के विरुद्ध है. अग्निशमन विभाग द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जांच अभियान भी चलाया जाता है. बावजूद इसके कई संचालक नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं.

जानकारों की मानें तो बड़े प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, पानी की समुचित व्यवस्था और विद्युत सुरक्षा के उपाय अनिवार्य हैं, लेकिन अधिकांश जगहों पर ये सुविधाएं या तो नहीं हैं या नाम मात्र की हैं. इससे आग लगने की स्थिति में जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है. लोगों ने जिला प्रशासन से बिना एनओसी संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

15 दिनों के भीतर अग्निशमन व्यवस्था से जुड़ी कमियां करें दूर

जिले में अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार जिले में 311 लोगों ने एनओसी के लिए आवेदन किया है. सभी आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है और विभागीय टीम द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया जा रहा है. जांच के दौरान जिन संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था से जुड़ी कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें विभाग की ओर से 15 दिनों के भीतर आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में कमियां दूर करने के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा. पुनः सत्यापन में व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर संबंधित आवेदकों को एनओसी जारी कर दी जाएगी.

एनओसी नही लेने वाले पर होंगे कार्रवाई-

जिले में अग्निशमन विभाग ने बिना एनओसी के संचालित हो रहे संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर सख्ती शुरू कर दी है. विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बोले पदाधिकारी-

जो भी लोग एनओसी नही लिये है, उन्हें एनओसी लेना अनिवार्य है. यदि एनओसी लेने में लापरवाही करते हैं तो कार्रवाई की जायेगी.

प्रमोद कुमार, अनुमंडल अग्निश्मालय पदाधिकारी, सदर सीवान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel