[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान स्टेशन पर ब्लूटूथ से चला अश्लील गीत

सीवान स्टेशन पर ब्लूटूथ से चला अश्लील गीत

0
सीवान स्टेशन पर ब्लूटूथ से चला अश्लील गीत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. सीवान जंक्शन पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक हैरान करने वाली घटना घटी, जब प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन और ट्रेन जानकारी के लिए लगाए गए टीवी एलइडी स्क्रीन पर अचानक भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का एक आपत्तिजनक द्विअर्थी गाना तेज आवाज में बजने लगा. गाना सुनकर कई यात्री मुंह छिपाने लगे. गाना लगभग तीन मिनट तक चलता रहा, यात्रियों की शिकायत पर गाना बंद कर दिया गया, लेकिन तब तक कई लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टीवी एंड्रॉयड आधारित होने के कारण किसी यात्री ने ब्लूटूथ के जरिए अपना फोन कनेक्ट कर गाना प्ले कर दिया. ऑपरेटर ने बताया कि उस समय वह नमाज पढ़ने गया था, जिससे यह संभव हो सका. डीसीआइ प्रणव प्रभाकर ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन वे छुट्टी पर हैं. जांच का जिम्मा थावे के डीसीआइ विशाल कुमार सिंह को सौंपा गया है. वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी. रेलवे प्रशासन ने पहले मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से जांच शुरू हो गई. यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान जैसे रेलवे स्टेशन पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel