[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

0
पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, दरौदा. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य की प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. दरौंदा व्यापार मंडल एवं रामगढा पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के लिए चुनाव होगा. पैक्स में प्रबंधकारिणी समिति के गठन के लिए चुनाव कराया जाएगा. जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 23 मार्च से हो गई है. नामांकन 8 एवं 9 अप्रैल को लिया जाएगा, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 व 11 अप्रैल को की जाएगी. नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया 13 अप्रैल को पूरी होगी. अधिसूचना के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा. मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी, जबकि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2 तक संपन्न कर ली जाएगी. इस संबंध में बीसीओ रामनारायण साह ने बताया कि दारौंदा व्यापार मंडल एवं रामगढा पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के लिए चुनाव होगी. उन्होंने बताया कि चुनाव उन पैक्स में कराए जा रहे हैं, जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जो भंग या अधिगृहित हैं अथवा जिनमें पद रिक्त हैं. मड़कन पैक्स के अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों को मिला प्रमाणपत्र प्रतिनिधि, सीवान. सोमवार को हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत मड़कन पैक्स के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए रवि शंकर गुप्ता को प्रखंड मुख्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान निर्विरोध चुने गए प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का भी प्रमाण पत्र देकर उनके दायित्वों का बोध कराया गया.प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष रवि शंकर गुप्ता ने कहा कि निर्विरोध चयन उनके प्रति किसानों और सदस्यों के विश्वास का प्रतीक है.इस भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज एवं उचित मूल्य पर धान व अन्य फसल खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए पैक्स को सशक्त एवं आदर्श बनाने का प्रयास किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel