[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में आज NEET UG पुनर्परीक्षा, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, सेंटर पर जाने से पहले समझ लें पूरी गाइडलाइन

सीवान में आज NEET UG पुनर्परीक्षा, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, सेंटर पर जाने से पहले समझ लें पूरी गाइडलाइन

0
सीवान में आज NEET UG पुनर्परीक्षा, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, सेंटर पर जाने से पहले समझ लें पूरी गाइडलाइन
नीट री-एग्जाम आज (सांकेतिक तस्वीर)

सीवान से मनीष गिरी की रिपोर्ट
NEET Re-Exam 2026:
पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित NEET UG पुनर्परीक्षा रविवार को सीवान जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. सभी केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है.

11 बजे से शुरू होगी एंट्री, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा, लेकिन दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

प्रशासन का कहना है कि बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान जांच, फ्रिस्किंग और अन्य औपचारिकताओं में समय लग सकता है. इसलिए अभ्यर्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंचें.

NEET Re-Exam 2026: हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी कड़ी निगरानी

परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा लाइव मॉनिटरिंग, जैमर और अन्य तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

जिला प्रशासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके.

जिला नियंत्रण कक्ष से रखी जाएगी नजर

अंबेडकर परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है. यहां से परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जाएगी. अभ्यर्थियों के प्रवेश, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, दस्तावेज जांच, सीटिंग प्लान, परीक्षा सामग्री के वितरण और संग्रहण सहित सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

NEET Re-Exam 2026: अभ्यर्थियों से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से एनटीए द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम आज: बिहार में 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 1500 बसों में मुफ्त सफर, जानें और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

हर केंद्र पर रखी जा रही निगरानी

प्रशासन का दावा है कि परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हर केंद्र पर अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे.

क्या है खास

  • सीवान के 12 केंद्रों पर होगी NEET UG पुनर्परीक्षा
  • दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी परीक्षा
  • सुबह 11 बजे से शुरू होगी एंट्री
  • 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
  • सीसीटीवी, जैमर और पुलिस बल की विशेष व्यवस्था
  • जिला नियंत्रण कक्ष से होगी लाइव मॉनिटरिंग

Also Read: सीवान में दो दिन से लापता था 23 वर्षीय युवक, कमरे से मिला क्षत-विक्षत शव, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

Previous article जानिए नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी का ताजा भाव, गेहूं से लेकर अरहर तक क्या रहे दाम
Next article ट्रेन मार्ग बना शराब तस्करों की पहली पसंद, ठाकुरगंज स्टेशन पर लावारिस बोरे से विदेशी शराब बरामद
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel