[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान Murder In Maharajganj: प्लंबर की गोली मार कर हत्या, 10 दिनों के अंदर तीसरा मर्डर केस

Murder In Maharajganj: प्लंबर की गोली मार कर हत्या, 10 दिनों के अंदर तीसरा मर्डर केस

0
Murder In Maharajganj: प्लंबर की गोली मार कर हत्या, 10 दिनों के अंदर तीसरा मर्डर केस

Murder In Maharajganj: महाराजगंज. जिले के टेघड़ा पंचायत के हरकेशपुर गांव के रहनेवाले प्लंबर सुनील कुमार यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने सुनील को कसदेवरा पंचायत के अकिलटोला के बगउत बाबा स्थान पर गोली मारी है. बीते 10 दिन में शहर का यह तीसरा मर्डर केस है. सुनील कुमार यादव बाहर रहकर प्लंबरिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था. सुनील कुमार यादव के पिता कोलकाता में रहकर काम करते हैं. सुनील कुमार यादव चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था. सुनील कुमार यादव के बड़े भाई विदेश में नौकरी करते हैं.

सोमवार शाम से ही गायब था सुनील

हरकेशपुर गांव के रुदल यादव के 27 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव सोमवार की शाम आकाशी मोड़ बाजार से सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा. मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने सुनील के शव को बगौत बाबा के चबूतरे पर पड़ा देखा. चबूतरे पर काफी खून फैला हुआ था. सुनील के शव के पास उसकी बाइक लगी थी. पुलिस के अनुसार गोली मारने के बाद अपराधी शव छोड़कर भाग गए. अपराधियों ने कनपटी में गोली मारी है.

Also Read: Bihar Weather: मानसून को सक्रिय होने में लगेंगे और दो चार दिन, बारिश के बाद पटना में बढ़ी उमस

10 दिनों में हत्या की तीसरी घटना

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस युवक के हत्या की जांच में जुट गई है. इसके पहले 13 जून को महाराजगंज में राजेंद्रजें चौक के पास दरौंदा थाने के रुकुन्दीपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की दूसरी घटना सोमवार को सारण जिले के जनता बाजार थाने लहलादपुर गांव में एक युवक की हुई थी. उसके शव को झुलनिया पुल के नजदीक से पुलिस ने बरामद किया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel