[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान बिना लाइसेंस के चल रहे दवा दुकान को किया सील

बिना लाइसेंस के चल रहे दवा दुकान को किया सील

0
बिना लाइसेंस के चल रहे दवा दुकान को किया सील
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. महराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय संयुक्त जांच टीम ने गुरुवार को लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र में एनएच-331डी के समीप संचालित एक दवा दुकान एवं क्लिनिक पर छापेमारी की. जांच के दौरान दुकान संचालक द्वारा दवा दुकान का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद औषधि निरीक्षक हरिनारायण सहनी ने दुकान में रखी करीब तीन लाख रुपये मूल्य की दवाओं को जब्त कर दुकान को सील कर दिया. छापेमारी के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, लकड़ी नबीगंज द्वारा डॉ. आनंद की शैक्षणिक डिग्री एवं पंजीकरण की भी जांच शुरू कर दी गई है. बताया जाता है कि सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के स्टाइल बाजार महावीर चक निवासी बीकु कुमार द्वारा एसडीएम, महराजगंज के समक्ष परिवाद दाखिल किया गया था.परिवाद में आरोप लगाया गया था कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सागर सुल्तानपुर जोगनिया निवासी डॉ. आनंद द्वारा लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र में एनएच-331डी के समीप ‘आशीष सेवा सदन’ नामक स्थान पर बिना किसी वैध डिग्री, लाइसेंस अथवा सरकारी प्रमाण पत्र के दवा दुकान एवं उपचार केंद्र का संचालन किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, महराजगंज द्वारा 05 फरवरी को स्थल जांच के लिए संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया था. गठित टीम में अनुमंडल पदाधिकारी (अध्यक्ष), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लकड़ी नबीगंज एवं औषधि निरीक्षक, महराजगंज को सदस्य बनाया गया था. जांच के दौरान औषधि विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि संबंधित दवा दुकान बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel