[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान शराब तस्करों पर रखें कड़ी नजर. एसपी

शराब तस्करों पर रखें कड़ी नजर. एसपी

0
शराब तस्करों पर रखें कड़ी नजर. एसपी
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. समाहरणालय सभागार में रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की. एसपी ने शराब तस्करों के गतिविधियों पर रोक लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही 300 दिनों एवं उससे ज्यादा समय से लंबित कांडों के निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. क्राइम मीटिंग में जिले में अपराध की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. एसपी ने थानावार आपराधिक घटना, उसके विरुद्ध की गई कार्रवाई, लंबित कांड एवं निष्पादन की प्रगति, कुर्की जब्ती का तामिला से लेकर विधि-व्यवस्था तक की गहन समीक्षा की. साथ ही सभी थानाध्यक्षों की लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. गोष्ठी में विगत माह के कांडों की समीक्षा की गई. शराब तस्करों की गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही शराब बरामदगी हेतु प्रभावी छापेमारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए. क्राइम मीटिंग में डीएसपी रक्षित विनोद कुमार, मुख्यालय डीएसपी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात निशिकांत भारती, एसडीपीओ सदर अजय कुमार सिंह, महाराजगंज एसडीपीओ अमन, एसडीपीओ मैरवा गौरी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel