[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान कांवरियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 जख्मी

कांवरियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 जख्मी

0
कांवरियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 जख्मी

सीवान.देवघर से लौट रहे जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर के कांवरियों का वाहन (कमांडर जीप) सोमवार की सुबह सारण जिले के बनियापुर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें एक दर्जन से अधिक कांवरिया जख्मी हो गए.घायलों में आठ महिला एवं पांच पुरुष कांवरिया शामिल हैं. देवघर से जल चढ़ाकर कांवरिया अपने घर आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर लौट रहे थे. अभी वे लोग सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा स्थित एनएच 331 पर पहुंचे थे कि चालक को झपकी लेने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई.जिसमें भवाजपुर गांव निवासी मदन बैठा(55),अजय कुमार (18),गिरिजा देवी(45),स्वाति बैठा,फुलकांति देवी,दुलारी देवी(50),सत्या देवी(50),रामवती देवी(45),उमाशंकर गौर(51),कमलावती देवी(45),प्रिंस कुमार(20),जमालपुर निवासी गोदावरी देवी(50),गोथरी निवासी अजित कुमार (25)सहित 13 कांवरिया घायल हो गये. किसी ने स्थानीय थाना को सूचना दी इस पर एसएचओ जितमोहन कुमार ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायल कांवरियों को रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुंचाया.जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी एम.एम जाफरी द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया. कमांडर चालक मदन बैठा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने की कारण नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया.जहां से बेहतर उपचार के लिये पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एम. एम. जाफरी ने बताया कि अजित कुमार,उमाशंकर गौर,प्रिंस कुमार एवं अजय कुमार को छोड़कर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है.जहां उनका इलाज चल रहा है.इधर जैसे ही कावरियों के परिजनों को घटना की सूचना मिली कि सभी छपरा सदर अस्पताल पहुंच गये. वाहन में थे क्षमता से अधिक कांवरियां सुबह का समय होने के कारण घटना के तुरंत बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमांडर बनियापुर की तरफ से सहाजितपुर की तरफ जा रही थी.चालक की झपकी लेने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराई गई.इस दौरान गाड़ी तेज गति में होने की वजह से काफी जोर की आवाज हुई.दुर्घटना के दौरान कमांडर का अगला हिस्सा सहित एक तरफ का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई.वही घटना के बाद कांवरिया चिखने-चिल्लाने लगे.लोगों में इस बात की भी चर्चा होती रही कि कमांडर गाड़ी में निर्धारित से अधिक लोग सवार होने की वजह से चालक को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel