[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान झाड़ी में मिला भाजपा नेता का शव

झाड़ी में मिला भाजपा नेता का शव

0
झाड़ी में मिला भाजपा नेता का शव

संवाददाता,सीवान.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर व मीरापुर के बीच स्थित एक बगीचा से शुक्रवार की दोपहर भाजपा नेता अरविंद कुमार गिरी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मीरापुर निवासी भाजपा नेता के कनपट्टी में गोली लगने की बात सामने आयी है.पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानते हुए घटना की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर लाल टी शर्ट में एक व्यक्ति के झाड़ी में पड़े होने की लोगों को जानकारी मिली .जिसके बाद ग्रामीण बगीचे में पहुंचे तो देखा कि मीरापुर निवासी अरविंद गिरी खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुए हैं.ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवाल्वर व चार जिंदा गोली बरामद किया है. सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच किया.वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अरविंद गिरी घर के आगे की किराना का दुकान चलाते हैं.इनकी पत्नी सारण जिले के एकमा में सरकारी कर्मी हैं. घर से अरविंद कब बगीचा में आए इसकी किसी को भी जानकारी नहीं हुई. कब उन्हें गोली लगी किसी को भनक तक नहीं लगी. जिसके बाद पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मामले में एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि अरविंद गिरी ने खुद को गोली मार हत्या की है. घटना के बाद अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है. शव के पास से रिवॉल्वर बरामद घटना के जांच के क्रम में पुलिस ने शव के पास से एक रिवॉल्वर चार जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया हैं.इधर रिवॉल्वर के संबंध में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं.लोगों का कहना है कि आखिर घटना में प्रयोग किया गया रिवॉल्वर किसका हैं.वही मृतक के हाफ पैंट के पॉकेट चार हजार रूपये और दुकान के सामान का पुर्जा बरामद किया गया. एफएसएल की टीम ने की जांच बताते चलें की घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक दास ने मामले की गहनता से जांच के लिये एफएसएल की टीम को बुला लिया. जहां चार सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. टीम ने तकरीबन एक घंटा में अपनी जांच पूरी कर ली. जांच में एफएसएल की टीम ने फिंगर प्रिंट्स,घटनास्थल पर गिरे खून, रिवॉल्वर ,गोली,कपड़ा सहित कई अहम सुराग एकत्रित कर जांच के लिए लेकर चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel