[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान गौशाला कर्मियों पांच तारीख तक मानदेय देने का निर्देश

गौशाला कर्मियों पांच तारीख तक मानदेय देने का निर्देश

0
गौशाला कर्मियों पांच तारीख तक मानदेय देने का निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. श्री गोपाल कृष्ण गौशाला सीवान में कार्यरत कर्मियों के मानदेय भुगतान में अनियमितता तथा आय-व्यय के लेखा-जोखा में पारदर्शिता नहीं बरते जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने सचिव एवं कोषाध्यक्ष को कड़े निर्देश जारी किए हैं. जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी कर्मियों का मानदेय प्रत्येक माह की पांच तक अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाए. यदि किसी कर्मी का मानदेय बकाया है तो उसका भी शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए. अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में 23 नवंबर 2025 से 24 अप्रैल 2026 तक का समस्त आय-व्यय प्रतिवेदन तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराया जाए. प्राप्त शिकायतों के अनुसार गौशाला में कार्यरत कर्मियों को पिछले चार से पांच महीनों से सचिव द्वारा मजदूरी व मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था. अनुमंडल प्रशासन द्वारा कर्मियों से जानकारी लेने पर शिकायत सही पाई गई. जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि इसी अवधि में सचिव द्वारा गौशाला परिसर स्थित दुकानदारों से किराया तथा गायों के दूध बिक्री की राशि वसूल की जाती रही. उक्त राशि न तो गौशाला से संबंधित बैंक खाते में जमा की गई और न ही उसका कोई नियमित रजिस्टर संधारित किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पिछले चार-पांच महीनों सहित समस्त वित्तीय लेन-देन का लेखा-जोखा, आय के स्रोतों का विवरण तथा व्यय संबंधी प्रतिवेदन आगामी 29 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel