[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान Siwan News:लूट का विरोध करने पर चाकू गोद कर युवक को किया घायल

Siwan News:लूट का विरोध करने पर चाकू गोद कर युवक को किया घायल

0
Siwan News:लूट का विरोध करने पर चाकू गोद कर युवक को किया घायल

सीवान. नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप स्थित ललन कॉम्प्लेक्स में लूट का विरोध करने पर अज्ञात लोगों ने चाकू गोद एक युवक को जख्मी कर दिया. घायल युवक बड़ी मस्जिद साबुन टोली निवासी सुभाष प्रसाद का पुत्र सचिन कुमार है. घायल ने बताया कि मेरी दुकान बबुनिया मोड़ के समीप ललन कॉम्प्लेक्स में है. बीते कई वर्षों से मैं दुकान चला रहा हूं. गुरुवार की सुबह तकरीबन 10:00 बजे मैं दुकान पर गया, जहां दुकान खोल पूजा कर रहा था. अन्य दो मजदूर कुछ सामान लाने चले गये. इसी बीच पांच की संख्या में युवक आये और रुपये की डिमांड करने लगे. मैं रुपया नहीं दिया तो जबरन गल्ला में रखा सारे रुपये निकल लिये, जिसका मैंने विरोध किया. सभी मेरे साथ हाथापाई करने लगे. इसके बाद चाकू निकाल जान से मारने की नीयत से गोदने लगे, जिसमे सिर में आधा दर्जन से अधिक बार चाकू गोदा गया है. वहीं, शरीर के अन्य हिस्सों में भी चाकू लगे हैं. शोरगुल सुन कर अन्य लोग दुकान पर पहुंचे तब तक सभी लोग कॉम्प्लेक्स के अंदर से होते हुए फतेपुर की तरफ फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel