[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान हैदराबाद में काम के दौरान हादसा, सीवान के युवक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

हैदराबाद में काम के दौरान हादसा, सीवान के युवक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

0
हैदराबाद में काम के दौरान हादसा, सीवान के युवक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
घटना की जानकारी पर गमगीन परिवार.

सीवान से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan News : थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी एक युवक की हैदराबाद में निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रामा राजभर के 28 वर्षीय पुत्र अनिल राजभर के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

गिरने से शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट

परिजनों के अनुसार अनिल राजभर हैदराबाद के मियापुर स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था. काम के दौरान वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर, सीने, पेट, गर्दन, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं. हादसे की जानकारी मिलते ही वहां कार्यरत मजदूर मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी.

घायल अनिल को अधिकारियों और मजदूरों की मदद से तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

परिवार का इकलौते कमाऊ सदस्य था

ग्रामीणों के अनुसार अनिल राजभर परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए वह रोजी-रोटी कमाने हैदराबाद गया था. परिजन बताते हैं कि वह अपने बच्चों और परिवार के बेहतर भविष्य के सपने देखा करता था.

मृतक अपने पीछे पत्नी निशा देवी, पुत्र अनुज, पुत्री अंशिका तथा मां ज्ञांति देवी को छोड़ गया है. बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए गांव के लोग लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं.

मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि अनिल मिलनसार और मेहनती स्वभाव का युवक था. उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. लोगों ने परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है.

Also Read: सीवान के हसनपुरा और गुठनी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Previous article पूर्णिया के नये एसएसपी ने डीएम से की शिष्टाचार मुलाकात: विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर दोनों कप्तानों में हुई चर्चा
Next article दादा की पुण्यतिथि पर जमुई आएंगे सीएम सम्राट चौधरी, प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel