[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान डंपिंग स्थल नहीं होने से ठप हुआ कूड़े का उठाव

डंपिंग स्थल नहीं होने से ठप हुआ कूड़े का उठाव

0
डंपिंग स्थल नहीं होने से ठप हुआ कूड़े का उठाव
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को कूड़ा प्वाइंट से कचरे का उठाव नहीं हो सका, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही. कूड़ा डंपिंग के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध नहीं होने और वाहनों के लिए डीजल की समस्या के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. दिनभर कचरा नहीं उठने से मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में दुर्गंध फैल गई.जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित पहल की और शुक्रवार की शाम तक समस्या का समाधान कर कचरा उठाव शुरू कराया. उनके हस्तक्षेप के बाद सफाई वाहन सड़कों पर उतरे और कूड़ा पॉइंट से कचरे का उठाव रात में कराया गया.जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में कूड़ा उठाव और डंपिंग की समस्या कोई नई नहीं है.आए दिन कूड़ा गिराने के लिए जमीन की कमी सामने आती रहती है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं. अस्थायी इंतजामों के भरोसे व्यवस्था चलने के कारण बार-बार यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था और कूड़ा डंपिंग के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे. निरीक्षण के बावजूद अब तक स्थायी समाधान सामने नहीं आ सका है.शहरवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन और नगर परिषद मिलकर जल्द ही कूड़ा डंपिंग के लिए स्थायी स्थल चिह्नित करेंगे, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और भविष्य में कचरा उठाव बाधित होने की समस्या से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel