[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को आदर्श बनाने पर जोर

श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को आदर्श बनाने पर जोर

0
श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को आदर्श बनाने पर जोर
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. शहर के श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और आदर्श गौशाला के रूप में विकसित करने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर सह अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गौशाला की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में गौशाला के संचालन, वित्तीय पारदर्शिता, सदस्यता, लेखा-जोखा एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.बैठक में गौशाला से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया, ताकि समाज के लोग आगे आकर गौ सेवा में योगदान दे सकें. बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को आदर्श गौशाला बनाने के लिए सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है. उन्होंने कहा कि गौशाला केवल संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय दायित्व है. जिसे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाना चाहिए. बैठक में कार्यकारी सचिव की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की. बताया गया कि बार-बार मांगने के बावजूद गौशाला से संबंधित आवश्यक कागजात जैसे सदस्यों की सूची, कैशबुक, एजेंडा बुक आदि उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं. जिससे चुनाव संबंधी कार्य बाधित हो रहा है.इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त सभी कागजात उपलब्ध कराने के लिए कोषाध्यक्ष को अधिकृत किया जाए. अनुमंडल पदाधिकारी ने कोषाध्यक्ष को निर्देश दिया कि गौशाला के सदस्यों की अद्यतन सूची दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए. साथ ही उन्होंने पिछले दस वर्षों के लेखा-जोखा की मांग की, जिसे कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए दो दिनों के भीतर पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में यह भी सामने आया कि गौशाला में रोकड़ बही के नियमित संधारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. कोषाध्यक्ष द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने तीन दिनों के भीतर रोकड़ बही अद्यतन कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.नई कार्यकारिणी समिति के गठन को लेकर भी चर्चा हुई. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सदस्यों की अद्यतन सूची मिलने के बाद आम सभा की तिथि निर्धारित कर कर्मठ और ईमानदार सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा. बैठक में सदस्यता शुल्क तय किया गया, जिसमें संरक्षण सदस्य का शुल्क 11 हजार रुपये, सपोर्टिंग सदस्य का शुल्क 51 सौ रुपये एवं सामान्य सदस्य का शुल्क 11 सौ रुपये निर्धारित किया गया. वित्तीय पारदर्शिता को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गौशाला में किसी भी प्रकार का लेन-देन नकद नहीं किया जाएगा. सभी भुगतान बैंक के माध्यम से चेक द्वारा होंगे. इसके अलावा बैंक का क्यूआर कोड बनवाने का निर्देश भी दिया गया.जिससे दान और भुगतान में पारदर्शिता बनी रहे. गौशाला में गायों की मृत्यु के मामलों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए. कहा गया कि किसी भी गाय की मृत्यु होने पर तत्काल जिला पशुपालन पदाधिकारी को सूचना दी जाए और पोस्टमार्टम कराना सुनिश्चित किया जाए. अगस्त 2025 से अब तक किए गए पोस्टमार्टम की सूची दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel