[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान विसर्जन के साथ संपन्न हुई दुर्गा पूजा

विसर्जन के साथ संपन्न हुई दुर्गा पूजा

0
विसर्जन के साथ संपन्न हुई दुर्गा पूजा
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. दुर्गा पूजा को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह से उत्सवी रहा. पूजा पंडालों से लेकर घर तक हर तरफ उत्साह का महौल है. देर रात तक मेला में भीड़ देखने को मिली. रात में सभी पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ काफी संख्या में उमड़ी रही. इस दौरान सभी पूजा पंडालों पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण हो रहा था. साथ ही विशाल भंडारा का भी आयोजन जगह-जगह किया गया था. नवमी व दशमी को भी मंदिरों में काफी भीड़ भक्तों का देखने को मिला. लोगों ने इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा किया और साथ ही दुर्गा सप्तसती का पूर्ण पाठ करने के बाद विधिवत पूजा अर्चना किया गया. पूजा के बाद हवन और कुंवारी पूजा भी की गयी. नगर के ललित वस स्टैड, नया बाजार, बड़हरिया बस स्टैंड, डॉक्टर कॉलोनी मोड़,बबुनिया मोड़, फतेहपुर बाईपास, पीदेवी मोड़, पकड़ी मोड़, रामराज्य मोड़, श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर बने भव्य पंडालों का लोग दर्शन कर रहे थे. माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब महानवमी पर बुधवार को दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ काफी संख्या में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. कचहरी रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई मंदिर में पूजा अर्चना किये. यह सिलसिला देर शाम तक देखने को मिला. गुरुवार और शुक्रवार को रात शहर में मेला का उत्साह देखने को मिला. नगर के पी देवी मोड़ से लेकर ललीत बस स्टैंड और बड़हरिया मोड़ से विजयहाता मोड़ तक लोगों का तांता लगा रहा. बंगाली समुदाय की महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली नगर के कचहरी रोड़ में जिला परिषद कार्यालय के समीप बंगाली समुदाय की महिलाओं ने परंपरा के अनुसार गुरुवार की सुबह सिंदूर की होली खेल मां दुर्गा को विदाई दी. ढोल, नगाड़े और ताश की धुन पर बंगाली समाज के लोगों ने उत्साह के साथ नृत्य किया. महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग के रक्षा की कामना की तथा मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया. बच्चों और युवाओं ने भी सिंदूर होली का भरपूर आनंद उठाया. सबने एक दूसरे के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाया और विजयादशमी की शुभकामनायें दी. जगह-जगह भंडारे का आयोजन : शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां मां आने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.भंडारे में हलुआ, खीर, पूड़ी, बुनिया फलआदि प्रसाद का वितरण किया जा रहा था.बाबुनिया मोड़,पी देवी मोड़, सब्जी मंडी,अस्पताल मोड़, पकड़ी मोड़, ललित बस स्टैंड,मलेसरी चौक समेत कई स्थानों पर भंडारा एवं कुंवारी पूजन का आयोजन किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel