[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान अधिकांश मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप

अधिकांश मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप

0
अधिकांश मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. आग उगलते मौसम के बीच पेयजल संकट गहराने से लोगोंं की परेशानी बढ़ गयी है. तकरीबन ढाई लाख से अधिक आबादी वाले शहर का हाल यह है कि अधिकांश मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन भी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा है. इसके अलावा अन्य हिस्सों में पाइप लाइन में लीकेज के चलते पेयजल के सारे इंतजाम बेकार साबित हो रहे हैं. इस बीच गर्मी से बेहाल लोगों के लिए पेयजल संकट एक बड़ी मुसीबत बन गयी है. तापमान बढ़ने के बावजूद नगर परिषद की ओर से अब तक सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ लगाने की कोई ठोस पहल नहीं की गई है. नतीजतन, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लोग प्यास बुझाने के लिए भटक रहे हैं. प्र साल गर्मी शुरू होते ही नगर परिषद की ओर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्याऊ लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार अब तक कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है.स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब सभी प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगाने की मांग की है. शहर के लोग परेशान शहर के नयी बस्ती निवासी सरोज देवी ने कहा कि भीषण गर्मी में शहर में पानी की व्यवस्था नहीं होना बेहद दुखद है. नगर परिषद हर साल प्याऊ लगाने का दावा करती है, लेकिन इस बार अब तक कुछ भी नहीं दिख रहा. स्टेशन और चौक-चौराहों पर लोग प्यासे घूम रहे हैं. पंच मंदिरा के शांति देवी ने कहा कि अस्पताल रोड आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है. मरीज और उनके परिजन पानी के लिए भटकते रहते हैं. जेपी चौक के दुकानदार सुनील कुमार ने कहा कि गर्मी बढ़ते ही ग्राहकों और राहगीरों को पानी की जरूरत पड़ती है, लेकिन आसपास कहीं व्यवस्था नहीं है. पहले कुछ जगहों पर प्याऊ रहते थे, लेकिन अब सब बंद पड़े हैं. यह नगर परिषद की बड़ी लापरवाही है. ऑटो चालक सुनील ने कहा कि दिनभर सड़क पर रहते हैं, लेकिन पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. कई बार पैसे देकर पानी खरीदना पड़ता है, जिससे कमाई पर असर पड़ता है. अगर चौक-चौराहों पर प्याऊ लग जाए तो हम जैसे लोगों को राहत मिलेगी. छात्रा पूजा ने कहा कि कॉलेज आने-जाने के दौरान काफी परेशानी होती है. गर्मी में पानी नहीं मिलने से चक्कर आने लगता है. शहर में इतनी बड़ी समस्या के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा. प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel