[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान दो बाइकों की टक्कर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दो बाइकों की टक्कर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

0
दो बाइकों की टक्कर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दो बाइकों की टक्कर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हादसा- बसंतपुर में एनएच 227 ए पर हुई दुर्घटना बसंतपुर. मुख्यालय के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के सामने एनएच 227 ए पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों से टक्कर में एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इधर टक्कर मारने वाला बाइक समेत फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां ड्यूटी पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो की स्थिति गंभीर देख दोनों को पटना रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के सुघरी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई. जबकि घायलों की पहचान भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के सुघरी निवासी सूरज कुमार व आशिफ के रूप में हुई है. बसंतपुर अस्पताल में घायल युवक सूरज कुमार ने बताया कि सुघरी का विकास कुमार, आशिफ कुमार और मैं एक ही बाइक पर सवार होकर बसंतपुर आ रहे थे. इस दौरान जैसे ही बसंतपुर के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के समीप पहुंचे तभी एक बाइक ने टक्कर मार दिया. जिससे हमलोगो की बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर पड़े. जहां चिकित्सक द्वारा विकास कुमार, आशिक व सूरज कुमार की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास की मौत होने की पुष्टि की. घटना की जानकारी होते ही घायल के स्वजन अस्पताल पहुंच रोने लगे. आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे. सूचना पर घटनास्थल व अस्पताल पहुंच बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पूरी जानकारी ली.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel