[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान 46 वाहन चालकों का डीएल निलंबित, पांच रद्द

46 वाहन चालकों का डीएल निलंबित, पांच रद्द

0
46 वाहन चालकों का डीएल निलंबित, पांच रद्द
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की है . परिवहन, पुलिस एवं यातायात थाना की पुलिस की अनुशंसा के आधार पर जहां 46 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किया गया है. वहीं पांच चालकों के डीएल को रद कर दिया गया है. जबकि दो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को ब्लाक किया गया है. इस संबंध में एडीटीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि जिन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है, यदि वे निलंबन अवधि के दौरान या उसके बाद दोबारा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उनका भी लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जाएगी. जिला परिवहन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एवं यातायात विभाग की अनुशंसा पर 37 लाइसेंस निलंबित व एक लाइसेंस को रद किया गया है. जबकि परिवहन विभाग द्वारा नौ ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित, दो को ब्लाक तथा चार को रद किया गया है निलंबन की कार्रवाई तीन माह के लिए किया गया है. बार-बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद करने की होगी कार्रवाई जिन पांच चालकों का लाइसेंस रद किया गया है, वे भविष्य में सीधे नये लाइसेंस के हकदार भी नहीं होंगे. उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा और नया ड्राइविंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज भी फिर से जमा करने होंगे. जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यह अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें. क्या कहते हैं जिम्मेदार- यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है. जिन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया गया है, यदि वे निलंबन अवधि के दौरान या उसके बाद दोबारा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उनका लाइसेंस सीधे रद कर दिया जाएगा. अर्चना कुमारी ,एडीटीओ, सीवान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel