[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान पुलिसकर्मियों को डीआइजी ने किया पुरस्कृत

पुलिसकर्मियों को डीआइजी ने किया पुरस्कृत

0
पुलिसकर्मियों को डीआइजी ने किया पुरस्कृत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान- मैरवा सारण रेंज के डीआइजी निलेश कुमार ने सराहनीय कार्य करने वाले जिले के दो थाना में पदस्थापित एक दर्जन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया. 25 फरवरी को भगवानपुरहाट थाना कांड सं0-533/25 के अनुसंधान के क्रम में सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.टीम द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से गोरखपुर जिले के राजधाट थाना क्षेत्र में छापामारी की कार्रवाई की गई. जहां छापेमारी के दौरान 200 लीटर के 08 ड्रमों में रखी 1600 लीटर स्परिट बरामद की गई, जिसका उपयोग शराब निर्माण में किया जाना था.वही दूसरी तरफ मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट पर बीते 15 फरवरी को वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को पकड़ा गया था. तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से 400 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई थी. उक्त कार्रवाई में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए उत्कृष्ट कार्य किया गया था. उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक सारण ने मैरवा में पदस्थापित पुअनि राहुल कुमार, पुअनि चुनचुन दास, सअनि सुरेन्द्र कुमार, गृह रक्षक बब्लू कुमार यादव, विकास कुमार यादव, अनमोल कुमार सिंह और भगवानपुरहाट में तैनात पुअनि आशुतोष कुमार सिंह, पुअनि मदन कुमार, सअनि राजीव कुमार, चौकीदार गुलशन कुमार, धीरज कुमार पासवान व भानु कुमार मांझी को नकद राशि देकर सम्मानित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel