[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान प्रधान शिक्षक को डीइओ ने किया निलंबित

प्रधान शिक्षक को डीइओ ने किया निलंबित

0
प्रधान शिक्षक को डीइओ ने किया निलंबित
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. प्रभार संबंधी मामले में विभागीय आदेश की अवहेलना करने पर डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक शशिभूषण किशोर राम को निलंबित कर दिया है. इनको नया प्राथमिक विद्यालय जगतपुरा चौमुखा, लकड़ी नबीगंज को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय का प्रभार प्रधान शिक्षक को सौंपने हेतु आदेशित किया गया था. परंतु इनके द्वारा आदेश का पालन अब तक नहीं किया गया है. जिसके बाद डीइओ ने उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित कर दिया निलंबन अवधि में शशिभूषण किशोर राम का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केन्द्र पचरुखी निर्धारित किया गया है. बीपीएससी से नियुक्त प्रधान शिक्षकों और एचएम को मिलेगा अंतरवेतन सीवान. बीपीएससी द्वारा नियुक्त प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को जल्द ही उनका अंतरवेतन मिलेगा. इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने इस संबंध में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं. डीपीओ स्थापना रजनीश कुमार झा ने कहा है कि जिले में बीपीएससी द्वारा नियुक्त प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के पूर्व में विशिष्ठ शिक्षक के रूप में बकाए अंतरवेतन का भुगतान किया जाना है. इनके बकाये अंतरवेतन भुगतान के लिए संबंधित विवरणी प्राप्त करेंगे. तीन दिनों के अंदर समेकित विवरणी जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्थापना कार्यालय को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं. जिससे संबंधित प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के बकाये अंतरवेतन भुगतान के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel