[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान दाहा नदी के सीमांकन का काम शुरू

दाहा नदी के सीमांकन का काम शुरू

0
दाहा नदी के सीमांकन का काम शुरू
सांकेतिक तस्वीर

संवाददाता,सीवान. दाहा नदी को गंदगी व अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर शुरू हुई मुहिम का असर शनिवार को देखने काे मिला.नदी के अतिक्रमित क्षेत्र के पैमाइश कर सीमांकन का कार्य शुरू हो गया है.शनिवार को जिला मुख्यालय क्षेत्र में सीमांकन कार्य को लेकर जिले के राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मी तथा सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रही.पैमाइश कार्य को लेकर नदी के जमीन पर अतिक्रमण करनेवालों में हड़कंप है. मालूम हो कि दाहा नदी के अपने मूल स्वरूप खो देने के चलते इसके भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत भी लगातार बढ़ती गयी.नदी के समय समय पर अपने धारा को बदलने से सूखे पड़े क्षेत्र में आबादी बसने लगी.यहां तक की नियमों की अनदेखी कर बहुतेरे लोगों ने जमीन अपने नाम बैनामा भी करा लिया.हालांकि अभिलेखों में इनका नाम दर्ज नहीं है.ऐसे लोगों को चिह्नित कर अवैध कब्जा समाप्त कराने का प्रशासन ने निर्णय लिया है. सीमांकन के लिए टीम गठित डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने नदी के जमीन के सीमांकन को लेकर जिला स्तरीय टीम का गठन किया है.जिसमें बड़हरिया,सीवान सदर,हुसैनगंज,हसनपुरा व सिसवन के अंचलाधिकारी के साथ डीसीएलआर नलिनी कुमारी शामिल हैं.एडीएम प्रमोद कुमार को टीम के क्वाडिनेशन की जिम्मेदारी है.पहले दिन टीम ने शहर के पुलवा घाट,शिवव्रत साह घाट,अग्रवाल घाट,नवलपुर घाट,रामदेव नगर घाट समेत अन्य स्थानों की नापी की.इसको लेकर दिनभर यहां रह रहे लोगों में खुब चर्चा रही.सीमांकन कार्य को लेकर नगर परिषद के दस सफाई कर्मी,अमीन ऋषिकेश कुमार को भी लगाया गया था.इस दौरान एडीएम प्रमोद कुमार व डीसीएलआर सीवान नलिनी कुमारी के अलावा सीवान सदर,हुसैनगंज व पचरूखी के सीओ भी सीमांकन कार्य की निगरानी करते रहे.इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीएलआर नलिनी कुमारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सीमांकन का कार्य शुरू हुआ है.यह कार्य 20 फरवरी के पहले पूर्ण कर लेना है.सीमांकन कार्य पूर्ण होने के बाद भी अतिक्रमित क्षेत्र का पूरा अनुमान लग पायेगा.सीमांकन कार्य की रिपोर्ट के आधार पर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel