[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान: सुबह ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री रह गए परेशान, काउंटर और मशीन दोनों बंद, बिना टिकट करना पड़ा सफर

सीवान: सुबह ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री रह गए परेशान, काउंटर और मशीन दोनों बंद, बिना टिकट करना पड़ा सफर

0
सीवान: सुबह ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री रह गए परेशान, काउंटर और मशीन दोनों बंद, बिना टिकट करना पड़ा सफर
Ai जेनरेटेड इमेज

सीवान से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Daraunda Railway Station:
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित दरौंदा जंक्शन पर शनिवार सुबह टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. टिकट काउंटर का सिस्टम काम नहीं करने और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा. इससे स्टेशन पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.

Whatsapp Image 2026 06 27 At 08.56.58 2
टिकट के लिए काउंटर के बाहर खड़े यात्री

क्या है पूरा मामला?

यात्रियों ने बताया कि वे सुबह करीब चार बजे टिकट लेने के लिए दरौंदा जंक्शन पहुंचे थे. उस समय टिकट काउंटर खुला था, लेकिन काउंटर पर मौजूद बुकिंग कर्मी ने सिस्टम खराब होने की बात कही. दूसरी ओर स्टेशन पर लगी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) भी बंद थी. इसके कारण टिकट लेने के लिए कतार में खड़े यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

बिना टिकट क्यों करनी पड़ी यात्रा?

यात्रियों के अनुसार करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी टिकट काउंटर और एटीवीएम मशीन से टिकट उपलब्ध नहीं हो सका. इसी दौरान गाड़ी संख्या 55122 सीवान-समस्तीपुर इंटरसिटी पैसेंजर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंच गई. ट्रेन छूटने की आशंका के कारण कई यात्रियों ने बिना टिकट ही ट्रेन में सवार होकर समस्तीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों के लिए यात्रा शुरू कर दी.

Whatsapp Image 2026 06 27 At 08.56.58 1 1
टिकट ना मिलने से बढ़ी परेशानी

यात्रियों ने क्या कहा?

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि पूरे सफर के दौरान वे कार्रवाई की आशंका से डरे और सहमे रहे. उनका कहना था कि समय पर टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी. यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि टिकट नहीं कटने से रेलवे को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है.

Also Read: सीवान में अगले 48 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश

Previous article दरभंगा में मुहर्रम के खेल के दौरान युवक पर हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Next article टीएमबीयू के कर्मचारियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, लोकभवन ने 15 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel