[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सरस्वती पूजा के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, दो घायल

सरस्वती पूजा के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, दो घायल

0
सरस्वती पूजा के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, दो घायल
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. आंदर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में सरस्वती पूजा के दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें दो युवकों को गोली लगी. दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा हैं. घायलों में पिपरा गांव निवासी विजय भगत के पुत्र अरुण कुशवाहा और रामाधीन भगत के पुत्र ओम प्रकाश कुशवाहा शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित थी और रविवार की संध्या पूजा-पंडाल के पास ग्रामीण खड़े थे. इसी दौरान दो बाइकों से चार अपराधी पहुंचे और पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. करीब आठ राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे और इसी बीच अपराधी फरार हो गए. अरुण और ओमप्रकाश को गोली लग गई. जिसमें दोनों घायल जो गए. दोनों घायलों की इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया . घायल अरुण को गर्दन और कंधे में गोली लगी है, जबकि ओम प्रकाश को शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी है. इधर इस घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. लोगों का कहना है कि एक तरफ पुलिस पूजा को लेकर विभिन्न समुदाय के बीच शांति कायम रखने के लिए बैठक कर रही है . तो वहीं अपराधी खुलेआम सुरक्षा की धज्जियां उड़ा रहे हैं आंदर थानाध्यक्ष पपन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हालांकि, अभी तक गोली चलने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel