प्रतिनिधि,सीवान.सोमवार को कांग्रेस नगर कमेटी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.प्रदर्शनकारियों ने शहर में जगह -जगह गंदगी के चलते उत्पन्न हुए नारकीय हालात को समाप्त करने को मांग को लेकर एक माह का अल्टीमेटम भी दिया. पार्टी का जुलूस मालवीय चौक, महादेवा से निकला.जिसका नेतृत्व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शहबाज अख्तर ने किया. जुलूस में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेता हर चौक-चौराहे पर लगा कूड़े का अंबार, कौन है जिम्मेदार, नगर प्रशासन जबाव दो, नालियों की नियमित सफाई, रख रखाव करना होगा, नगरवासी बेहाल, निकम्मा नगर प्रशासन शर्म करो आदि नारे लगाते हुए हाथों में नारों की तख़्तियां एवं झंडे लिए हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस कचहरी रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक गया. नगर परिषद गेट पर प्रदर्शन के दौरान सिटी मैनेजर ओमप्रकाश प्रसाद ने ज्ञापन सौंपा.13 सूत्री मांगों के ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि हर चौक-चौराहा कूड़ा केन्द्र बनकर रह गया है. मालवीय चौक,अस्पताल रोड स्थित फतेहपुर बाईपास मोड़,सदर अस्पताल के पास,बचपन स्कूल के पास स्टेशन मोड़,डी.ए. वी. कॉलेज मोड़, दरबार सिनेमा के सामने सब्जी मंडी मोड़, थाना रोड में शांति वट वृक्ष,हाफिजी चौक,बड़ी मस्जिद के पास, बबुनिया रोड में चिक टोली मोड़, अब्बास कॉलोनी मोड़ बबन पान भंडार के डंपिंग यार्ड को अविलम्ब शहर से बाहर किया जाए। बबुनिया रोड स्थित लाल कोठी से लेकर सब्जी मंडी होते हुए दाहा नदी तक मुख्य नाला समेत सभी नाले की नियमित साफ-सफाई एवं सही से मापी करा अतिक्रमण मुक्त कराया जाए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांगों पर कार्रवाई के लिए एक महीने का अल्टीमेटम देती है. एक महीने के अंदर हर वार्ड एवं गली-गली जाकर लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. नगर अध्यक्ष शहबाज अख्तर, खालिद जमशेद, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ यादव, सलमान सिद्दीकी, अमित कुशवाहा, सेराज आलम, हाफिज जुबैर,संस्कार यादव, अहमद नवाज़,विकास तिवारी,नूर हसन,जफर इक़बाल,बैधनाथ महतो, आफ़ताब आलम, फहीमुल हक, मेराज अहमद, शाकिब,अभिषेक कुमार, सरफराज अली, आरिफ हुसैन,इमरोज अली, विपिन कुमार, गुलाब हसन, साबिर अली,आरिफ रौशन, मनुल कुमार मिश्रा, जाकिल अहमद मौजूद रहे.