[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान माध्यमिक की सात केंद्रों पर होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा

माध्यमिक की सात केंद्रों पर होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा

0
माध्यमिक की सात केंद्रों पर होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट और मैट्रिक की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा की घोषणा कर दी गई है. परीक्षा दो मई से शुरू होगी. इंटर की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा 11 मई तक संचालित होगी, जबकि माध्यमिक विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा छह मई तक आयोजित होगी. कदाचामुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है. वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी व गश्ती दल दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 तक संचालित की जाएगी. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए हर पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. पांच केंद्रों पर 2741 छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल विशेष परीक्षा के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं. जहां कुल 2741 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें कला संकाय के 1197, वाणिज्य संकाय के 68 व विज्ञान संकाय के 1476 परीक्षार्थी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज, डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज, जीडीके हाईस्कूल रसीदचक मठिया, इस्लामिया हाईस्कूल तथा दाउद मेमोरियल उर्दू बालिका उच्च विद्यालय शामिल है. माध्यमिक विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2995 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, इसमें 1491 छात्र व 1504 छात्राएं शामिल हैं. विदित हो कि शहर के ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय श्रीनगर में कुल 302, आर्य कन्या उच्च विद्यालय में 291, विद्या सुंदर हाईस्कूल सह इंटर कालेज अमलोरी सरसर में 314, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सरसर में 314, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में 297, एमएस हाईस्कूल सह इंटर कालेज हुसैनगंज में 1017 तथा जीएसवीएम हाईस्कूल पचरूखी में 460 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा में शामिल होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel