[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान ननिहाल आये बच्चे की नहर में डूबने से मौत

ननिहाल आये बच्चे की नहर में डूबने से मौत

0
ननिहाल आये बच्चे की नहर में डूबने से मौत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट.थाना क्षेत्र के रतन परौली गांव में ननिहाल आए एक आठ वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई.बच्चा गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार(8) था. शुभम तीन दिन पहले ही अपने नाना उमाशंकर महतो के घर रतन परौली आया था. मंगलवार की शाम वह बिना किसी को बताए घर से कुछ दूरी पर स्थित नहर में स्नान करने चला गया. देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. बाद में परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर डालकर खोजने की अपील भी की.बुधवार सुबह शौच के लिए नहर किनारे गए लोगों ने झाड़ियों में फंसा उसका शव देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.घटना सूचना पर 112 पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.112 पुलिस ने थाने को सूचना देने पर पीएसआई छपित कुमार चौबे दल-बल के साथ पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.बड़े बेटे की मौत की खबर सुनकर मां संगीता देवी अपने मायके पहुंची.जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता जगदीश कुमार महतो भी गहरे सदमे में हैं. मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel