[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान शहर में निकला चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस

शहर में निकला चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस

0
शहर में निकला चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में चेहल्लुम (चालीसवां) मनाया गया. मोहर्रम की दसवीं को शहीद हुए इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने उनके और उनके साथियों की शहादत को एक बार फिर याद कर अखाड़ा निकाला. शुक्रवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से चेहल्लुम के अवसर पर शांतिपूर्ण रूप से ताजिया के साथ अखाड़ा निकाला गया. शहर में निकले अखाड़े के दौरान जगह-जगह युवाओं ने तिरंगे भी लहराए.इस मौके पर कई आकर्षक झांकियां निकाली गईं. इस दौरान युवाओ ने परंपरागत खेल का प्रर्दशन किया. शांतिपूर्ण माहौल मे चेहल्लुम का जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिस बल के साथ जगह-जगह तैनात दिखे. जुलूस पांच बजे शाम से निकलना शुरू हो गया था. देर शाम में शास्त्री नगर होते हुए जुलूस जेपी चौक पहुंचा. इसके बाद जुलूस के साथ मौजूद हुजूम को देखते हुए प्रशासन ने सड़कों को वन-वे कर दिया. मुख्य सड़क होते हुए दरबार के रास्ते थाना रोड होते हुए बड़ी मस्जिद पहुंचा. जुलूस हाफीजी चौक, ग्यारहवीं मस्जिद के रास्ते शांति वट वृक्ष पहुंचा. जुलूस में आकर्षक झांकिया देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़क के दोनों तरफ लग गई थी. उधर प्रशासन ने पूरी तैयारी करते हुए हर चौक चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की थी. गुरुवार की रात भी लाइसेंस धारियों द्वारा अपने निर्धारित रूट के अनुसार बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक ताजिए एवं झांकियां निकाली गईं. ऐसे निकला चेहल्लुम का जुलूस या हुसैन की सदाओं के बीच शुक्रवार को मुहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम का जुलूस बेहद गमजदा माहौल में शहर के प्रमुख मुहल्लों से निकाला गया.शहर के बड़ी मस्जिद मोड़,हाफीजी चौक,शांति वटवृक्ष होते हुए मौलेश्वरी चौक, नया किला मैदान होते हुए अखाड़ा लेकर नवलपुर करबला पहुंचे. जिसमे सबसे पहले अखाड़ा नंबर एक बिंदुसार बुजुर्ग पहुंचा. जहां सभी लोगों ने अपना अपना कर्तब दिखाया.जिसके बाद रात्रि तकरीबन 12:00 बजे के करीब समाप्त की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel