[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

0
बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत
सांकेतिक तस्वीर

सिसवन. चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बंजारी माई स्थान के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार मुबारकपुर गांव निवासी मुनर यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनु यादव की इलाज की दौरान मौत हो गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू यादव रामगढ़ की ओर से अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था. जैसे ही वह बंजारी माई स्थान के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनु सड़क पर गिर पड़ा और स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर ही उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी.आनन फानन में लोगों ने घायल को सिसवन के रेफरल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने जांच के बाद घायल को रेफर कर दिया ,जहां से परिजन घायल को एक निजी अस्पताल में ले गए ,जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई. मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . इधर स्कॉर्पियो चालक की पहचान और वाहन की बरामदगी को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. चैनपुर ओपी पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel