[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान पुलिया से गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

पुलिया से गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

0
पुलिया से गिरी बाइक, दो युवकों की मौत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,गुठनी. गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप रविवार की रात निर्माणाधीन पुलिया के नीचे बाइक गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घटना में बाइक सवार एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी अरविंद राम (27) और दीपक राम (26) के रूप में हुई. घायल युवक चंदन कुमार भी भलुई गांव का ही रहनेवाला है. परिजनों का कहना है कि तीनों युवक बिसवार स्थित चिमनी पर खाना लेकर जा रहे थे. करेजी गांव के समीप राम जानकी मार्ग पर निर्माणधीन पुलिया में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई.रात के अंधेरे में हुए हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गंभीर हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुठनी पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने अरविंद राम और दीपक राम को मृत घोषित कर दिया.इसके बाद पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया रामजानकी मार्ग घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह मैरवा गुठनी रामजानकी मार्ग को जाम कर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगो का आरोप था कि सड़क निर्माण कार्यों में लगी कंपनी द्वारा लापरवाही बरतने, नियमों का पालन न करने, लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने और मनमानी करने के चलते आये दिन हादसे हो रहे हैं. नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दोषी ठेकेदार और कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया. प्रदर्शन में भाकपा माले के पूर्व विधायक सत्यदेव राम, सुरेश राम, शेषनाथ राम, अंगद पटेल, गजराज राम, इंद्रजीत कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ता भी शामिल रहे.सूचना मिलने पर एएसपी संजय कुमार झा, एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सीओ डॉ विकास कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार, मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दरौली थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा मौके पर पहुंचे. जिनके द्वारा समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया. हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम मृतक दीपक राम परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसके परिवार में उसकी पत्नी लालमती देवी, माता आरती देवी, बहन पूनम कुमारी शामिल हैं. जबकि दूसरे मृतक अरविंद राम के परिवार में उसकी मां श्रीमती देवी, पिता विगन राम और भाई चंदन कुमार शामिल हैं. दोनों युवकों के मौत के बाद जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं उसकी पत्नी के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel