[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान बिहार के इस जिले में 22 करोड़ से होगा सड़कों का विकास, इन इलाके के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार के इस जिले में 22 करोड़ से होगा सड़कों का विकास, इन इलाके के लोगों को होगा बड़ा फायदा

0
बिहार के इस जिले में 22 करोड़ से होगा सड़कों का विकास, इन इलाके के लोगों को होगा बड़ा फायदा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road: सीवान जिले के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसकी जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि पथ प्रमंडल, सीवान अंतर्गत सीवान-सिसवन पथ से चैनपुर रसूदपुर पथ भाया बवनदही पॉलिटेक्निक कॉलेज पथ के चैनेज 0+00 से चैनेज 3+40 (कुल लंबाई 3.400 कि.मी.) तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है.

वित्त वर्ष 2025-26 में पूरा करने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि इस योजना पर कुल 22 करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये की लागत आएगी. यह परियोजना पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सीवान कराएगा. इस काम का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 निर्धारित किया गया है. इस परियोजना से सीवान, सिसवन, चैनपुर, रसूदपुर एवं आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी. इसके अलावा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों, खासकर बवनदही पॉलिटेक्निक कॉलेज से जुड़ाव भी और सुदृढ़ होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में तैयार सड़क का मजबूत नेटवर्क

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. यही कारण है कि आज बिहार में सड़कों का मजबूत और बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ है. वर्तमान में बिहार के शानदार सड़कों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है. इसी कड़ी में सीवान-सिसवन पथ से चैनपुर रसूदपुर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है.

इसे भी पढ़ें: पटना में 35 करोड़ से बना मॉडल अस्पताल, ICU समेत तमाम आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel