[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान हड़ताल खत्म, 93 पंचायत सचिवों को निलंबन से राहत; लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश

हड़ताल खत्म, 93 पंचायत सचिवों को निलंबन से राहत; लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश

0
हड़ताल खत्म, 93 पंचायत सचिवों को निलंबन से राहत; लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश
सीवान समाहरणालय.

Siwan News : (विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट) हड़ताल के कारण निलंबित किए गए जिले के 93 पंचायत सचिवों को बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने सभी पंचायत सचिवों को निलंबन से मुक्त कर दिया है. साथ ही उन्हें अपने पूर्व आवंटित पंचायतों का प्रभार तत्काल ग्रहण कर लंबित कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने और कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के कारण पंचायत स्तर के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए थे. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, वंशावली बनाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, वित्त आयोग की योजनाओं के संचालन तथा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सहित अन्य दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी. इसके अलावा जनगणना-2027 की तैयारियों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी

संबंधित पंचायत सचिवों पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी रहेगी

इसी को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मई माह में कार्रवाई करते हुए 93 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया था. अब पंचायती राज विभाग के निर्देश के आलोक में सभी पंचायत सचिवों की सेवा बहाल कर दी गई है.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी पंचायत सचिव अपने-अपने पंचायतों में लौटकर कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.

हालांकि, डीएम ने यह भी कहा है कि संबंधित पंचायत सचिवों पर लगाए गए आरोपों की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी. संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आरोप-पत्र तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

पंचायत कार्यालयों में कामकाज सामान्य होने की संभावना

पंचायत सचिवों की बहाली से पंचायत कार्यालयों में कामकाज सामान्य होने की संभावना बढ़ गई है. आम लोगों को प्रमाण-पत्र, पेंशन सत्यापन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अब पहले की तरह भटकना नहीं पड़ेगा, जबकि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आने की उम्मीद है.

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार निलंबित पंचायत सचिवों को सेवा में वापस लिया गया है. पंचायत स्तर के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा.

Previous article आज से शुरू हुई JoSAA काउंसलिंग, इन स्मार्ट टिप्स के साथ चुनें अपना ड्रीम कॉलेज 
Next article बेतिया: 45 पंचायतों में आज ‘सहयोग शिविर’, गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel