[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान जिले की सभी पैक्स का होगा कंप्यूटरीकरण

जिले की सभी पैक्स का होगा कंप्यूटरीकरण

0
जिले की सभी पैक्स का होगा कंप्यूटरीकरण
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. शुक्रवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारिता कार्यालय में समन्वय समिति की हुई बैठक में जिले में संचालित विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. .बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी ने वर्ष 2024-25 के अंकेक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन समितियों का अंकेक्षण पूर्ण हो चुका है. उसकी एक-एक प्रति अनिवार्य रूप से जिला सहकारिता कार्यालय तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को उपलब्ध कराया जाए.सदस्यता संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए डीसीओ ने निर्देश दिया कि सदस्यता की सुनवाई तीव्र गति से की जाए ताकि सभी मामलों का समय पर निष्पादन हो सके. साथ ही सभी समितियों को अपने सदस्यता पंजी को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया. जिससे पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. उर्वरक व्यवस्था को लेकर डीसीओ ने कहा कि अधिक से अधिक समितियों से उर्वरक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएं ताकि किसानों को सस्ती दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके. इसके साथ ही समिति से नामित सदस्यों की सूची प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ताकि उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर उर्वरक लाइसेंस दिलाया जा सके.बैठक में पैक्स कंप्यूटरीकरण की भी समीक्षा की गई. डीसीओ ने कहा कि सभी पैक्स में कंप्यूटरीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए.जिससे कार्यप्रणाली अधिक सुचारु और पारदर्शी हो सके.इसके अलावा सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गोदाम निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए. जिन पैक्स द्वारा गोदाम निर्माण पर राशि का व्यय कर दिया गया है. उसकी प्रविष्टि मापी पुस्तिका में अनिवार्य रूप से कराई जाए.धान खरीद की समीक्षा करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन पैक्स में लक्ष्य के 50 प्रतिशत से कम धान की खरीद हुई है. वहां संबंधित पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर प्राथमिकता के आधार पर धान की खरीद सुनिश्चित कराएं. उन्होंने चावल आपूर्ति पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए.इसके अतिरिक्त जिन समितियों में आगामी कुछ माह के भीतर चुनाव संभावित हैं.उन समितियों से निर्वाचन प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया ताकि समय से चुनाव संपन्न कराया जा सके और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो.बैठक में सहायक निबंधक सुमन कुमार सिंह, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आजाद आलम, राजेश कुमार सिंह, कुंदन चौरसिया, राकेश कुमार, अभय आनंद, राजू कुमार, कार्तिकेय चौधरी, सत्येंद्र कुमार, धनराज कुमार, जुबेर अहमद, रामनारायण साह, लोकेश कुमार, धीरेंद्र ओझा, अरविंद कुमार, नीतीश कुमार तथा गुलाम ख्वाजा उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel