[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान चावल नहीं देने वाले मिल पर होगी कार्रवाई : डीएम

चावल नहीं देने वाले मिल पर होगी कार्रवाई : डीएम

0
चावल नहीं देने वाले मिल पर होगी कार्रवाई : डीएम
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. धान एवं चावल अधिप्राप्ति की समीक्षा को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने की. बैठक में धान खरीद, मिलिंग और सीएमआर की आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बिहार राज्य खाद्य निगम को सीएमआर उपलब्ध नहीं कराने वाले संबंधित राइस मिल और पैक्स पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदे गये धान का समय पर उठाव और मिलिंग सुनिश्चित करना सभी संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने मिल संचालकों और संबंधित अधिकारियों को धान की मिलिंग प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन तय लक्ष्य के अनुसार सीएमआर संबंधित क्रय केंद्रों को उपलब्ध कराया जाये ताकि सरकारी भंडारण व्यवस्था प्रभावित न हो. उन्होंने अधिकारियों से लगातार निगरानी रखने और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा. बैठक में बताया गया कि जिले की 252 समितियों के माध्यम से अब तक 16 हजार 757 किसानों से कुल 96 हजार 47 टन धान की खरीद की गयी है. इसके विरुद्ध अब तक 38 हजार 267 टन सीएमआर बिहार राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जा चुका है. शेष धान की मिलिंग और चावल आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार, एसएफसी जिला प्रबंधक आसिफ इकबाल, सहायक प्रबंधक आदित्य रंजन, विवेक रंजन, पंकज लाल, बीसीओ कुंदन चौरसिया, कार्तिकेय चौधरी, अभय आनंद सहित कई मिल संचालक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel