[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान ट्रेन से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत

ट्रेन से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत

0
ट्रेन से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, दरौंदा. थाना क्षेत्र के दरौंदा टोले हरदियारा गांव के युवक की ट्रेन से गिरने से दोनों पैर एवं एक हाथ कट गया था. जिसका इलाज पटना में इलाज चल रहा था. घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई. मौत होने की घटना जैसे ही परिजनों को मिली उनका रो- रो कर बुरा हाल है. बता दें कि दरौंदा रेलवे स्टेशन के यार्ड में गुरुवार की रात्रि में गाड़ी संख्या 11124 के पास करने के दौरान उसकी लाइन संख्या-1 के समीप गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई. मृतक हरदियारा निवासी बबन साह (35) है. बबन साह राजमिस्त्री का कार्य कर के अपने परिवार का भरणपोषण करता था. इधर उसकी पत्नी सीमा देवी एवं उसके एक लड़की और लड़का का रो -रो कर बुरा हाल है. पूर्व विवाद में पति पत्नी को मारपीट कर किया घायल नौतन. थाना क्षेत्र के रहीमपुर में पूर्व विवाद को लेकर पति पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में घायल गायत्री देवी ने बताया कि 1 जनवरी की सुबह जलावन की लकड़ी लेकर आ रहीं थीं. तभी पट्टीदार पूर्व विवाद को लेकर घेर लिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया. यह देख मेरे पति भागीरथी राज़भर बीच बचाव करने पहुंचे, तो उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले में पीड़िता ने गायत्री देवी ने नौ लोगों को आरोपित करते हुए आवेदन दिया है. प्रभारी थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, जांचकर करवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel