[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक की हत्या

दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक की हत्या

0
दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक की हत्या
सांकेतिक तस्वीर

सीवान.जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कप्तान शुक्रवार को थानेदारों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, उसी दौरान अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव स्थित बगीचे के समीप शुक्रवार की शाम करीब पौने छह बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.मृतक की पहचान फिरोज अंसारी (30) के रूप में हुई है. वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर मिश्रौली गांव निवासी मो. आलीम अंसारी का पुत्र था. घटना के समय वह अपने मित्र सोनू साह के साथ बाइक से बाजार जा रहा था.बताया जाता है कि जैसे ही दोनों मिश्रौली गांव के बगीचे के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फिरोज अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की बौछार के बीच सोनू साह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला, जबकि फिरोज अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.मृतक के साथ मौजूद मित्र सोनू साह ने बताया कि 11 मार्च को भी हमलावरों ने फिरोज अंसारी के घर पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था.उसके अनुसार हमलावर आसपास के ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस और जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. इसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है.स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि हत्या के पीछे शराब के धंधे को लेकर रंजिश कारण हो सकता है.हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है.घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel